Monsoon: अब बारिश में नहाने से नहीं होंगे बीमार, लेकिन रेन बाथ लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Updated : Jun 30, 2024 15:23
|
Editorji News Desk

बारिश में नहाने का मजा ही अलग है. शायद ही कोई होगा, जिसे बारिश में नहाना न पसंद हो? ज्यादातर लोगों को लगता है बारिश में नहाने से तबियत खराब हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है. रेन बाथ लेने के कई फायदे हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में. 

रैशेज से छुटकारा

बारिश का पानी शुद्ध होता है और इसमें केमिकल्स का अमाउंट कम होता है, जिससे यह स्किन को हार्मफुल इफेक्ट्स से बचाता है. गर्मी के मौसम में रैशेज हो जाते हैं. रैशेज से छुटकारा पाने के लिए बारिश में नहाना फायदेमंद हो सकता है. 

मूड करे बूस्ट 

बारिश में नहाना मन को सुकून देने वाला एक्सपीरियंस हो सकता है और मूड भी बेहतर हो सकता है. यह स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है. इसलिए मॉनसून की बारिश का आनंद लें. 

बालों के लिए फायदेमंद

बारिश का पानी बालों को नैचुरली मुलायम और चमकदार बना सकता है. यह बालों की जड़ों को मजबूती देता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

विटामिन बी 12 का अच्छा सोर्स

बारिश में कुछ देर नहाने से बॉडी को विटामिन बी 12 मिलता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नहाने के तुरंत बाद बॉडी को साबुन से अच्छे से साफ कर लें. 

बरते यें सावधानियां

बारिश के पानी में ज्यादा देर न नहाएं. इसके कारण आपको बुखार, खांसी-जुकाम हो सकता है. यही नहीं, लंबे समय तक बारिश में नहाने के कारण  यूटीआई का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट का मानना है कि मॉनसून की पहली बारिश में नहीं भीगना चाहिए. 

यह भी देखें: Zika Virus: बारिश का मौसम आते ही बढ़ा जीका वायरस का प्रकोप, जान लें इसके लक्षण और बचाव

Monsoon

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट