Showering Mistakes: नहाना एक अच्छी आदत है लेकिन नहाते समय कभी ना करें ये 4 गलतियां

Updated : Mar 18, 2023 11:07
|
Editorji News Desk

Showering Mistakes: सर्दियां हो या गर्मियां लगभग हर व्यक्ति रोज़ाना नहाना (bathing) पसंद करता है लेकिन ये बात भी मानने वाली है कि हम अक्सर नहाते समय कुछ गलतियां (mistakes) करते हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account) सात्विक मूवमेंट से एक वीडियो (video) पोस्ट किया गया है जिसमें नहाते समय करने वाली 4 गलतियों के बारे में बताया गया है. चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो 4 गलतियां. 

यह भी देखें: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना दिल के लिए कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानिये इसका जवाब

खाना खाने के तुरंत बाद नहाना

खाना पचाने के लिए ज़्यादा एनर्जी लगती है और पेट की तरफ ब्लड फ्लो होता है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पेट के आस-पास का ब्लड शरीर के बाकी हिस्सों में फ्लो होने लगता है जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता. इसलिए खाने के तुरंत बाद ना नहाकर 2 से 3 घंटे के बाद नहा सकते हैं.

बार-बार शैंपू करना 

बार-बार कैमिकल से भरे हुए शैंपू का इस्तेमाल करने से बालों का प्राकृतिक तेल ख़त्म हो जाता है. इसलिए हफ्ते में 1 या 2 बार ही बाल धोएं और ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करें जिसमें पैराबेन और सल्फेट ना हो. 

यह भी देखें: Bathing Benefits: क्या नहाने से सच में कम होती है तनाव और चिंता? जानिये क्या कहती है स्टडी

गर्म पानी से नहाना

ज़्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो जाती है, इसलिए हमेशा रूम टेम्प्रेचर के तापमान जितने गर्म पानी से ही नहाएं. 

हानिकारक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

स्किन पर कैमिकल युक्त साबुन या बॉडी वॉश लगाने पर स्किन उसे अब्ज़ॉर्ब कर लेती है. इसलिए सिर्फ पानी से नहाए और जब ज़्यादा सफाई की ज़रूरत पड़े तो बेसन या नेचुरल चीज़ों से बने साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

bathingshowermistakes

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट