Vitamin D deficiency: हर 4 में 3 भारतीय में विटामिन डी की कमी, फार्मेसी के ऑनलाइन सर्वे में हुआ खुलासा

Updated : Mar 18, 2023 11:18
|
Editorji News Desk

Vitamin D deficiency: हालही में हुए एक सर्वे (survey) में ये सामने आया है कि भारत (India) में हर 4 में से तीसरे शख्स में सनशाइन विटामिन यानि कि विटामिन डी (Vitamin D) की कमी है. ये सर्वे किया है टाटा समूह की ऑनलाइन फार्मेसी 1Mg ने.

यह भी देखें: Vitamin D: विटामिन डी से जुड़ी हुई है दिमाग की सेहत, जानिए क्या कहती है नई स्टडी

27 शहरों के 2.2 लाख लोगों पर किया गया सर्वे

देश के 27 शहरों के करीब 2.2 लाख लोगों पर किये सर्वे में सामने आया है कि 84 प्रतिशत युवा विटामिन डी की कमी से पीड़ित थे. इसके अलावा, सर्वे में शामिल बुज़ुर्गों और महिलाओं के मुकाबले 25 साल से कम के युवाओं और पुरुषों में विटामिन डी की कमी अधिक देखी गई. 

यह भी देखें: Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से जल्दी हो सकती है मृत्यु, स्टडी में हुआ खुलासा

देश के जिन 27 शहरों में स्टडी की गई, उनमें वडोदरा (89%) और सूरत (88%) में सबसे अधिक विटामिन डी की कमी वाली आबादी मौजूद थी.

सर्वे के आंकड़ों को देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि खान-पान की बदलती आदतों, धूप के संपर्क में कम आने और इनडोर लाइफस्टाइल की वजह से विटामिन डी की कमी के मामले बढ़ रहे हैं. 

 

Survey ReportVitamin D DeficiencyVitamin D

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट