Vodka Aloo Paratha: वोडका मिलाकर बना दिए आलू के पराठे, लोगों से मिला ऐसा रिएक्शन

Updated : Jan 02, 2024 17:01
|
Editorji News Desk

Vodka Aloo Paratha: सोशल मीडिया पर खाने के अजीब फूड कॉम्बो वायरल होते रहते हैं लेकिन अब जो हमें इंस्टाग्राम पर दिखा है वो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में वोडका आलू पराठे बनाए जा रहे हैं. 

हां आप सही सुन रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पराठे बनाने के लिए आटा पानी से नहीं बल्कि वोडका से गूंथा गया और फिर उसमें आलू की पिट्ठी भरकर बेल दिया गया और बाद में तवे पर सेंकने के लिए भी वोडका का ही इस्तेमाल किया गया. 

लोगों ने किये मज़ेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देखकर लोग भी मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, "दीदी नेक्स्ट एपिसोड में टकीला मोमोस बनाओगे ना?"

दूसरे यूज़र ने लिखा, "अगली बार दीदी तुम गोलगप्पे के पानी से पराठा बनाओ और बताओ इतना मजा आता है."

इसके आलावा एक यूज़र ने लिखा, "दीदी पराठे के साथ वोडका वाली चाय भी बना देते."

कैप्शन में क्या लिखा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर roopfitnessfoodiee ने शेयर किया है और साथ में कैप्शन में डिस्क्लेमर भी दिया है, कि यह पेज शराब के सेवन को बढ़ावा नहीं देता है और यहां खाने के प्रति किसी भी डिसरिस्पेक्ट को एंटरटेन नहीं किया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शराब और आग ज्वलनशील प्रकृति की होती है, कृपया बच्चे इसे घर पर न आज़माएं. यह वीडियो को फिल्म हमशकल्स के सीन के आधार पर बनाया गया है, कृपया इसे केवल मनोरंजन के रूप में लें. 

यह भी देखें: Toilet or Cake: बाथरूम में रखी हर चीज़ खा गई ये लड़की, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
 

Recipe

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट