Valentine's Day 2024: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को खिलाएं दिल वाली रोटी, बढ़ जाएगा और भी प्यार

Updated : Feb 12, 2024 06:22
|
Editorji News Desk

Valentine's Day 2024: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस वीक को प्यार करने वाले मनाते हैं और अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाते हैं. हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइज देते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं तो आप उनके लिए स्पेशल खाना बना सकते हैं. 

आइये हम आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन डे को और भी खास बनाने के लिए आप कैसे हार्ट शेप की रोटियां बना सकते हैं. इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेफ Sneha Singhi Upadhaya ने शेयर किया है, 

कैसे बनाएं हार्ट शेप्ड रोटियां?

इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के लिए बनाएं हार्ट शेप्ड बीटरूट रोटियां. इसे बनाने के लिए थोड़ा आटा गूंथ कर अलग रख लें. चुकंदर को पीसकर प्यूरी बना लें और छान लें - अब आटे को दो बराबर भागों में बांट लें और एक भाग में चुकंदर का रस मिला लें.

आटे को एक समान रंग आने तक अच्छी तरह गूंथ लीजिए. नॉर्मल और रंगीन आटे, दोनों से रोटियां बेल लें. दिल के शेप के कटर का इस्तेमाल करके दोनों रोटियों में कट लगा दें. दिलों की अदला-बदली करें, रोटियां बेलें और थोड़े से घी के साथ सकें. 

यह भी देखें: Anti Valentine's: दिल टूटे लोगों के लिए इस कैफे में मिल रहा है एंटी वैलेंटाइन प्लैटर, देखें क्या है खास
 

Valentine's Day

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट