Summer Drinks: सरकार ने चाय-कॉफी से दूरी बनाने की दी सलाह, गर्मी में पीएं ये ड्रिंक्स

Updated : Apr 30, 2024 13:39
|
Editorji News Desk

Summer Drinks: कई भारतीय शहरों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद भारत सरकार ने लोगों को शराब, कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे फ्लूइड का ज्यादा नुकसान होता है और जिससे हीट स्ट्रोक और गंभीर डीहाइड्रेशन हो सकता है. 

गर्मी में इन ड्रिंक्स का करें सेवन

इस गर्मी में, नींबू पानी, नारियल पानी और पुदीना-नींबू पानी जैसे हेल्दी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पी सकते हैं. 

फलों का करें सेवन

तरबूज, खरबूजा और आम जैसे मौसमी फल खाने से भी आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है. सबसे जरूरी बात यह है कि रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पीएं और बैलेंस्ड डायट लें.

गर्मियों में पी सकते हैं ये ड्रिंक्स 

शिकंजी

शिकंजी या नींबू पानी एक देसी ड्रिंक है जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाती है. इसे नींबू का रस, नमक, काला नमक और चीनी मिलाकर बनाया जाता है.

आम पन्ना

आम पन्ना एक और पॉपुलर समर ड्रिंक है जो आम और पुदीने से बनती है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर को हाइड्रेटिड रखते हैं.

लस्सी

लस्सी दही और पानी से बनती है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं.

सत्तू

सत्तू में न्यूट्रिएंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटिड रखते हैं. इसको पीने से एनर्जी भी मिलती है. 

यह भी देखें: Summer Drink for Pet: गर्मी में अपने पेट्स को पिलाएं ये खास ड्रिंक, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
 

summer drinks

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट