Rice Cooking Tips: चावल चिपचिपे हो जाते हैं तो पकाते टाइम ये 6 टिप्स आएंगी काम

Updated : Aug 24, 2023 18:00
|
Editorji News Desk

Rice Cooking Tips: शायद आप सोचते होंगे कि चावल पकाना (cook rice) कौन-सी बड़ी बात है, लेकिन हर बार सही तरीके से पके हुए और फूले हुए चावल बनाना एक बड़ा टास्क है. चलिए आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जिनके आप परफेक्ट चावल पका पाएंगे. 

सही चावल चुनना

परफेक्ट चावल पकाने का पहला स्टेप है सही चावल चुनना. कई तरह के चावल मार्केट में मिलते हैं. लॉन्ग-ग्रेन चावल जैसे बासमती उसकी फ्लफी बनावट और खुशबू के लिए जाना जाता है, जो बिरयानियों और पुलाओ के लिए पर्फेक्ट होते हैं. शॉर्ट-ग्रेन चावल, जैसे कि आर्बोरियो या सुशी चावल, क्रीमी रिसोटो और सुशी रोल्स के लिए ठीक होते हैं. इसलिए आप अपनी डिश के अनुसार ही चावल चुनें. 

चावल को धोना

पकाने से पहले, चावल को अच्छे से धोना काफी ज़रूरी है ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च को हटाया जा सके, इससे चावल स्टिकी नहीं बनेंगे. ठंडे पानी में चावल को अच्छे से धो लें, जब तक पानी साफ न आ जाए. यह कदम अलग-अलग दानों को अलग करने के लिए ज़रूरी है.

कितने चावल में कितना पानी?

चावल को अच्छे से पकाने के लिए सही मात्रा में पानी डालना ज़रूरी है. वैसे एक कप चावल के लिए दो कप पानी की ज़रूरत होती है. हालांकि, यह अनुपात चावल के प्रकार और पकाने की विधि पर निर्भर कर सकता है. जैसे, बासमती चावल को उसकी फूली बनावट बनाए रखने के लिए थोड़ा कम पानी की ज़रूरत होती है.

पकाने की विधियां

पानी उबालें और उसमें धुले हुए चावल डालें, हिलाएं और फिर आंच धीमी कर दें और ढक दें. चावल को पानी सोखने तक धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद चावल को हिलाएं नहीं इससे भाप निकल सकती है. 

चावल को रेस्ट करने दें 

पकाने के बाद, चावल को ढक कर लगभग 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इस समय बची हुई भाप से चावल पकते रहेंगे. 

ज़्यादा ना पकाएं

चावल को ज़्यादा पकाने से बचें. जब पानी चावल में अब्जॉर्ब हो जाए तो तब गैल बंद कर दें और भाप में ही पकने दें. 

यह भी देखें: Sama Rice Kheer For Sawan: समा के चावल से बनाएं सावन के लिए परफेक्ट खीर 

Rice

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट