Ramen Noodles Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट रेमन नूडल्स, फॉलो कीजिए ये रेसिपी

Updated : Jul 09, 2022 15:41
|
Editorji News Desk

रेमन एक ऐसी डिश है जो पहले भी ट्रेंड में थी और अब भी है या यू कहें ये कभी ऑफ ट्रेंड नहीं होती. रेमन एक ऐसा नूडल्स है जिसे गेहूं के आटे से बनाये जाते हैं और अलग-अलग तरह की सब्जियों, मीट और लज़ीज़ ग्रेवी के साथ खाया जाता है. पेट भरने के साथ साथ ये खाने में वाकई बेहद लाजवाब भी होता है.

तो अगर आप भी घर पर आसानी से इसे तैयार कर अपने टेस्ट बड्स को खुश करना चाहते हैं तो इस आसान सी रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं

स्टेप 1

एक बर्तन में 4 कप पानी उबालें और उसमें 1 पैकेट रेमन नूडल्स डालें. मीडियम आंच पर इसे कुछ देर तक पकाएं और नूडल्स को छान कर एक तरफ रख दें

चरण 2

एक पैन में 1 टेबल स्पून तिल का तेल डालें और इसमें 2 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक और 1 टेबल स्पून कटा हुआ लहसुन डालें. कुछ सेकंड के लिए भूनें

चरण 3

इसके बाद पैन में 4 कप चिकन ब्रोथ और 4 कप पानी डालें. 2 बड़े चम्मच कटे हुए मशरूम डालें और कुछ मिनट तक पकाएं. अब उबले हुए नूडल्स को पैन में डालें

चरण 4

½ कप कटे हुए चाइव्स या हर प्याज़ डालें. पैन में 1 कप कटा हुआ केल और 1 कप कटी हुई गाजर भी डालें. आखिर में एक छोटा चम्मच सोया सॉस, ½ छोटा चम्मच मिर्च का तेल और थोड़ा नमक डालें. और बस गर्म - गर्म परोसें

 

recipequick recipenoodlesramenramen noodles

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट