Mango Varieties in India: देश में है आम की 1500 से ज़्यादा किस्में, जानिए कौन-सा आम कहां मिलता है

Updated : May 21, 2023 06:25
|
Editorji News Desk

Mango Varieties in India: यूं ही नहीं आम को फलों का राजा कहा जाता है. हमारे देश में ही आम की 1500 से ज़्यादा किस्में पाई जाती हैं. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी (Kashmir to Kanyakumari) तक अलग जलवायु की वजह से आम की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं और हर आम के स्वाद का तो क्या ही कहना. चलिए जानते हैं आम की कुछ प्रजातियों और उनके शहरों के बारे में...

यह भी देखें: Mango Test: कैसे जानें कि आम पेड़ पर पका हुआ है या कैमिकल से पकाया गया है

अल्फांसो (Alphonso) कहें या हापुस, ये सबसे फेमस और महंगा आम है, जिसकी पैदावार महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, मध्य प्रदेश और गुजरात में होती है.

दशहरी आम (Dasheri Aam) उत्तर प्रदेश के दशहरी से आया है, जो अब पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार में भी मिलता है. 

चौसा आम (Chausa Aam) की पैदावार बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के हरदौई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में होती है. 

तोते की शेप वाला तोतापुरी आम (Totapuri Aam) कर्नाटक, तमिलनाडू, और आंध्र प्रदेश से आता है. 

यह भी देखें: Raw Mango Rassam: टेस्टी कच्चे आम के रसम से मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए रेसिपी 

हिमसागर आम (Himsagar Aam) पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काफी फेमस है. ये आम मीठा तो होता ही है, साथ ही इसके एक आम का वज़न 250 से 300 ग्राम होता है. 

लंगड़ा आम (Langra Aam) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में पैदा होता है. 

mangoes

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट