Make Spices at Home: बोरिंग खाने को टेस्टी बना देंगे ये मसाले, घर पर ही ऐसे बनाएं

Updated : Sep 15, 2023 15:09
|
Editorji News Desk

Make Spices at Home: आजकल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के रेडीमेड मसाले बाज़ार में मिल जाते हैं. लेकिन उन मसालों में वो बात कहां जो घर के बने हुए मसालों में होती है. आइये जानते हैं कैसे घर पर ही बनाए जा सकते हैं कुछ मसाले. 

गर्म मसाला

भारतीय खाने में गर्म मसाले का खूब इस्तेमाल किया जाता है. इस मसाले को घर पर बनाने के लिए  तेजपत्ता, जायफल, दालचीनी, लौंग, इलायची को सूखी कड़ाही में भुनें. बस आपका गर्म मसाला तैयार है.

बिरयानी मसाला

दुकान के बिरयानी मसाले की महक ऐसी होती है जो दूर तक पता चल जाती है. घर पर ही बिरयानी मसाला बनाने के लिए दालचीनी, लौंग, इलायची, लाल मिर्च, जायफल, जैत्री, धनिया, जीरा, तेजपत्ता और सूखी मिर्च को सूखे पैन में भूनकर बिरयानी मसाला तैयार किया जा सकता है.

चाट मसाला 

पकौड़े खाने हो या फिर सलाद, चाट मसाला के लिए धनिया, अजवाइन, जीरा,, गर्म मसाला, काला नमक, सूखा पुदीना एक साथ पीस लें और चाट मसाला बना लें. 

यह भी देखें: Protein Rich Idli Recipe: प्रोटीन से भरपूर हेल्दी और टेस्टी इडली ऐसे बनाएं, खाने वाले खाते रह जाएंगे

spices

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट