Lemon Store Hack: नींबू हो जाता है जल्दी खराब? इस तरह से करें स्टोर

Updated : Apr 06, 2024 14:27
|
Editorji News Desk

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए नींबू से कई ड्रिंक्स बनाई जाती हैं, लेकिन नींबू जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में आप नींबू को 6 महीने तक स्टोर करने के लिए  डिजिटल क्रिएटर शशांक अलशी का ये हैक आजमा सकते हैं. 

कैसे करें नींबू को लंबे समय तक स्टोर?

नींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इन्हें अच्छे से धोकर इनके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा लें. अब नींबू को किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें. जब भी आप नींबू का इस्तेमाल करना चाहें, तो इन्हें थोड़ी देर के लिए पानी में डालकर डीफ्रीज कर लें.

गर्मी में बनाएं नींबू की ये रेसिपीज़

गर्मी के मौसम में आप नींबू से कई तरह की ड्रिंक बना सकते हैं, जो टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.

नींबू पानी

गर्मी का मौसम नींबू पानी के बगैर अधूरा है. आप अपनी पसंद अनुसार नींबू पानी बना सकते हैं. नींबू पानी बनाने के लिए लेमन, पानी, चीनी, काला नमक और शहद जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

आइस्ड लेमन टी

आइस्ड लेमन टी का नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है. ठंडी-ठंडी चाय के साथ नींबू का रस गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक है. इस टी को बर्फ के साथ सर्व किया जाता है. 

लेमन मिंट कूलर

गर्मी के मौसम में  नींबू के रस, ताज़ी पुदीने की पत्तियों, पानी और स्वीटनर से बनी यह फ्रेश ड्रिंक पीने से आप तरोजाता महसूस करेंगे. 

लेमोनेड स्प्रिट्ज़र

फ़िज़ी, ताज़ा ट्विस्ट के लिए नींबू पानी को स्पार्कलिंग पानी या क्लब सोडा के साथ मिलाया जाता है, जिसे पीने से गर्मी में राहत मिलती है. 

हैफ्रोजन नींबू पानी

नींबू पानी को बर्फ के साथ मिलाकर एक ठंडी ड्रिंक तैयार की जाती है, जो गर्म गर्मी के दिनों के लिए बेस्ट है.

यह भी देखें: Food Cleaning: बिना धोए अंगूर खाने से हो सकते हैं बीमार, जानें इसे स्टोर करने का सही तरीका

Lemon

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट