Chaitra Navratri 2024: इस नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना खीर, देखें आसान रेसिपी

Updated : Apr 07, 2024 06:11
|
Editorji News Desk

नवरात्रि के व्रत में साबूदाना से बनी चीजें खाई जाती हैं. क्या आपको खीर पसंद है? ऐसे में आप साबूदाना की खीर बना सकते हैं. खास बात यह है कि यह खीर बनाना काफी आसान है. चलिए जानते हैं टेस्टी साबूदाना खीर की रेसिपी.

साबूदाना खीर बनाने के लिए सामान

  • साबूदाना
  • काजू-बादाम 
  • दूध
  • कोकोनट मिल्क
  • केसर
  • चीनी
  • गुलाब जल
  • इलायची पाउडर
  • केसर

कैसे बनाएं साबूदाना खीर?

  • खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबुदाना को पानी में 5-6 घंटे तक भिगो दें.
  • अब एक कढ़ाही में घी और काजू-बादाम को भूनकर अलग कर लें.
  • इसके बाद, घी में साबुदाना को 2-3 मिनट तक पकाकर इसमें दूध डालें.
  • जब दूध पकने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर, केसर, चीनी, काजू-बादाम, गुलाब जल, कोकोनट और थोड़ा-सा पिंक फूड कलर डालकर थोड़ी-देर तक पकाएं.
  • लीजिए बन गई टेस्टी साबुदाना खीर.

साबूदाना खाने के फायदे

  • साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है. व्रत के दौरान एनर्जी की बेहद जरूरत होती है. ऐसे में साबूदाना खाने से आप थका हुआ महसूस नहीं करेंगे. 
  • साबूदाना में ग्लूटेन नहीं होता है. इसलिए ग्लूटेन से जुड़ी परेशानियां जैसे कि सेलिएक डिज़ीज से पीड़ित लोगों के लिए साबूदाना फायदेमंद हो सकता है.
  • साबूदाना में पोटैशियम भी होता है, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है.

यह भी देखें: Mango Ice Cream Recipe: आम खाने के हैं शौकीन, घर पर ट्राई करें मैंगो आइसक्रीम की ये रेसिपी

sabudana

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट