Healthy Pan Pizza: अब आप बिना सेहत की चिंता के खा पाएंगे पिज्जा, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी पिज्जा

Updated : Jan 30, 2024 17:01
|
Editorji News Desk

Healthy Pan Pizza: अगर आपको भी पिज्जा खाना पसंद है लेकिन आप पिज्जा इसलिए नहीं खाते क्योंकि वो अनहेल्दी होता है, तो हमारे पास इस समस्या का समाधान है. अब आप घर पर ही पिज्जा बना पाएंगे और वो भी हेल्दी. 

इसके साथ इस पिज्जा को बनाने में ओवन की भी जरूरत नहीं है, बल्कि इसे आप पैन में ही आसानी से बना सकते हैं. हेल्दी पैन पिज्जा की रेसिपी को इंस्टाग्राम पर शेफ nehadeepakshah ने शेयर किया है. आइये देखते हैं रेसिपी. 

सामग्री

हरी मूंग दाल बैटर

  • 3/4 कप भीगी हुई मूंग दाल
  • 1 हरी मिर्च
  • अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा
  • थोड़ा सा धनिया
  • नमक
  • ईनो - 1/2 छोटी चम्मच
  • 1/2 कप मिश्रित सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, ऑलिव, मक्का)
  • तवे पर ब्रश करने के लिए थोड़ा सा तेल

टॉपिंग के लिए

  • पिज्जा सॉस
  • चीज़
  • सब्जियां - बेल मिर्च, प्याज, ऑलिव
  • चिली फ्लेक्स

हेल्दी पिज्जा बनाने की रेसिपी

घर पर पैन में हेल्दी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहली भीगी हुई मूंग दाल में हरी मिर्च, अदरक डालकर इसका पेस्ट बना लें. अब इस बैटर में गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, ऑलिव और कॉर्न और थोड़ा-सा ईनो डालकर मिक्स करें.

अब पैन पर ब्रश से तेल लगाएं और बैटर को डाल दें और 6 से 7 मिनट तक पकाएं. अब पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस, चीज़, अपनी पसंद की सब्जियां रखकर एक बार फिर थोड़ी देर के लिए पकाएं. अब इसे गर्मागर्म सर्व करें.

यह भी देखें: Orange Tea: खूब खा लिए संतरे अब पीएं संतरे की चाय, देखें क्या है वायरल रेसिपी

Pizza

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट