Aloo Raita: खीरे का रायता खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें आलू रायता की ये आसान रेसिपी

Updated : Apr 19, 2024 13:24
|
Editorji News Desk

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए रायता सर्व किया जाता है. रायता फल औल सब्जी, दोनों से बनाया जाता है. ज्यादातर घरों में खीरा और प्याज-टमाटर का रायता बनाया जाता है, लेकिन अगर आप रायता की एक ही वैरायटी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आप आलू का रायता ट्राई कर सकते हैं. आलू का रायता बनाने में काफी आसान और खाने में उतना ही टेस्टी होता है. 

आलू का रायता बनाने के लिए सामग्री

  • आलू
  • पुदानी के पत्ते
  • हरी मिर्च
  • ताजा धनिया
  • भुना हुआ जीरा
  • तेल 
  • काला नमक
  • प्याज

कैसे बनाएं आलू का रायता

  • आलू का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें.
  • अब पुदानी के पत्तों और हरी मिर्च को दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद एक बाउल में दही डालकर इसे फेंट लें.
  • अब दही में उबले हुए आलू, प्याज, ताजा धनिया, पुदीना-मिर्च का पेस्ट, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करके इसमें जीरा और कड़ी पत्ता डालें और इस तड़के को रायता के ऊपर डाल दें.
  • लीजिए बन गया टेस्टी आलू का रायता. 

रायता खाने के फायदे

दही से रायता बनाया जाता है. दहीप्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स है, जो पेट और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है. रायता खाने से पेट ठंडा रहता है. 

कैल्शियम का सोर्स

रायता में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. साथ ही, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है. इसलिए रायता खाना फायदेमंद होता है. 

मसल्स के लिए फायदेमंद

रायता में प्रोटीन होता है, जो मीट या दाल के समान होता है. इससे शरीर की मांसपेशियों को न्यूनतम स्तर पर रखने में मदद मिलती है. इसलिए खासतौर पर गर्मी के मौसम में रायता खाना चाहिए. 

 

यह भी देखें: Raita Recipe: कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं बनाएं मखाना रायता, देखें आसान रेसिपी

Curd

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट