Kitchen Hack: अब नारियल फोड़ने और काटने में नहीं लगेंगे घंटे, शेफ कुणाल कपूर का यह हैक आएगा काम

Updated : Jan 18, 2024 06:26
|
Editorji News Desk

नारियल सेहत के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही, पूजा में भी नारियल चढ़ाया जाता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि नारियल काटना काफी मुश्किल काम है, लेकिन अगर हम आपकी इस समस्या का हल निकाल दें, तो. नारियल को आसानी से काटने के लिए आप शेफ कुणाल कपूर का यह हैक आजमा सकते हैं.

कैसे काटे नारियल?

  • सबसे पहले नारियल का छिलका हटा लें.
  • नारियल में 3 नेचुरल लाइन्स होती हैं. इन लाइन्स पर किसी सख्त चीज से बार-बार मारने से नारियल बीच में से टूट जाएगा.
  • अब नारियल के पानी को छान लें.
  • ज्यादातर लोग चाकू से नारियल निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. इसके कारण हाथ  कट सकता है.
  • इसके बजाय नारियल को गैस पर करीब 30-35 सेंकड तक रखें और फिर हल्के से चाकू चलाएं और नारियल निकल जाएगा. 

नारियल तोड़ने के अन्य हैक्स

  • नारियल को आसानी से तोड़ने के लिए इसे रातभर फ्रिजर में रख दें. नारियल के जमने पर बेलन की मदद से इसे तोड़ लें. ऐसा करने से नारियल टूट जाएगा. 
  • नारियल तोड़ने के लिए ओवन काम आएगा. इसके लिए आपको ओवन को 40 डिग्री पर प्रीहीट करना होगा. अब 1 मिनट तक नारियल को ओवन में रखें और फिर धीरे-धीरे नारियल के छिलके निकाल लें. 
  • नारियल को छिलने के लिए  इसे गर्म पानी में 5 मिनट तक भीगने दें. अब नारियल के छिलके उतार लें. 

यह भी देखें: Butter Store Hack: मक्खन स्टोर करने के लिए शेफ कुणाल कपूर ने बताया आसान हैक

Kitchen Hack

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट