Chaitra Navratri 2023: व्रत के दौरान खाए जाने वाले सेंधा नमक के हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

Updated : Mar 18, 2023 10:47
|
Editorji News Desk

लोग आमतौर पर उपवास के दौरान सेंधा नमक (rock salt) खाते हैं. ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, जैसे ये ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ (diabetes) को कण्ट्रोल में रखता है. 

यह भी देखें: Chaitra Navratri 2023: क्या आप इस नवरात्रि रखेंगे व्रत? ट्राई करें ये हेल्दी 'बनाना वॉलनट लस्सी' 

सोडियम लेवल को कण्ट्रोल में रखता है

सोडियम हमारी बॉडी के लिए ज़रूरी होता है लेकिन अगर ज़्यादा खाया जाए तो नुकसान भी कर सकता है. इसलिए खाने के साथ थोड़े से सेंधा नमक के सेवन से हमारे शरीर में सोडियम का लेवल कण्ट्रोल में रहता है.

इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करता है

उपवास करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन हो सकता है जिससे ऐंठन और कमज़ोरी हो सकती है. चूंकि सेंधा नमक में कई इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, ये ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखता है.  

पाचन में मदद 

आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक उपवास के कारण पेट फूलना, अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं जैसी पाचन संबंधी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है. 

गले की खराश से आराम 

सेंधा नमक से गरारे करने से गले के दर्द और खराश में आराम मिलता है. स्टडीज़ ने इसे काफ़ी इफेक्टिव बताया है और अमेरिकन कैंसर सोसायटी जैसे संगठन सेंधा नमक खाने की सलाह भी देते  हैं. 

यह भी देखें: Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के व्रत में डायबिटीज़ के मरीज़ इस तरह रखें अपनी सेहत का ख़्याल

health benefitssalt

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट