Skin Care Tips: ट्रैवलिंग के दौरान स्किन नहीं होगी खराब, ये टिप्स आएंगी काम

Updated : May 02, 2024 06:51
|
Editorji News Desk

क्या आपको भी घूमना पसंद है? यह कहना गलत नहीं होगा कि गर्मी के मौसम में घूमने में परेशानी होती है. इसका कारण तेज धूप और लू है. खासतौर पर ट्रैवलिंग के दौरान स्किन खराब हो जाती है. ट्रैवलिंग के दौरान धूल और गंदगी के कारण न केवल चेहरा डल पड़ जाता है बल्कि चेहरे पर मुहांसे भी हो जाते हैं. ऐसे में ट्रैवलिंग के दौरान स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

सनस्क्रीन लगाएं

सबसे पहले घर से चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं. सनस्क्रीन के इस्तेमाल से न केवल टैनिंग नहीं होगी बल्कि यह स्किन को एंटी-एजिंग बनाए रखने में मदद भी करता है. साथ ही, केवल एक बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना काफी नहीं है. गर्मी के अनुसार दिन में कम से कम 3-4 बार सनस्क्रीन लगाएं. 

वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें 

ट्रैवलिंग के दौरान चेहरे पर धूल-गंदगी जम जाती है, जिसे साफ करना जरूरी है. ऐसे में हर बार फेस वॉश नहीं कर सकते हैं, लेकिन चेहरे को साफ करने के लिए आप वेट वाइप्स का यूज़ करें. 

 शीट मास्क लगाएं

ट्रैवल करते वक्त स्किन आप शीट मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्किन को फ्रेश रखने के साथ-साथ चेहरे पर मौजूद गंदगी को भी साफ करता है.

फेशियल मिस्ट इस्तेमाल करें 

ट्रैवलिंग के दौरान स्किन को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है. इसके लिए आप फेशियल मिस्ट और हाइड्रेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप घर पर भी स्प्रे बना सकते हैं. गुलाब जल और खीरे का रस मिक्स करके हाइड्रेटिंग स्प्रे बनाएं. 

यह भी देखें: Tomato Pack: इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो टमाटर का इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेगी चमकती हुई स्किन

Skin care tips

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट