Valentine's Day Glow Tips: वैलेटाइंस डे पर स्किन करेगी ग्लो, फॉलो करें कुछ ज़रूरी टिप्स

Updated : Feb 15, 2023 13:41
|
Editorji News Desk

Valentine's Day Glow Tips: वैलेंटाइन्स डे (Valentine's day) नज़दीक आ रहा है और साथ में स्किन (skin) की टेंशन. हमारे बिज़ी लाइफस्टाइल (busy lifestyle) के कारण हम अक्सर अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं और वो एकदम बेजान हो जाती है. अगर आप भी स्किन को लेकर टेंशन (tension) में है तो आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताएंगे जिनसे आपकी स्किन में ग्लो आएगी.

ये भी पढ़ें: Skin Boosting: बोटॉक्स हुआ पुराना...इन दिनों काफी ट्रेंड में है स्किन बूस्टिंग, जानिये इसके बारे में     

स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट न करें 

स्किन सबसे सही तब ही रहती है जब उस पर कम से कम चीज़ें लगायी जाएं. स्किन पर हमेशा कम प्रोडक्ट्स लगाएं और वैलेंटाइन्स डे से पहले कुछ नया ट्राई न करें. एक नार्मल रुटीन के लिए दिन में दो बार फेसवाश, टोनर और मॉस्चराइज़र काफी होता है.  

ये भी पढ़ें: Body Lotion for Face: बॉडी लोशन को चेहरे पर लगाने से पहले एक बार सोच लें; डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी सलाह

ग्लो फेस मास्क

चेहरे पर घर के बने फेस पैक लगाएं क्योंकि यह केमिकल से फ्री होते हैं. आप बेसन, हल्दी और दही से बना फेसपैक लगा सकते हैं. दही से टैनिंग हटेगी और हल्दी से सुनहरा ग्लो आएगा.   

फेस ऑयल 

फेस ऑयल स्किन पर ग्लो लाने के लिए सबसे बेस्ट होता है. आप रात को सोते समय किसी अच्छे फेस ऑयल जैसे की बादाम या फिर कोकोनट लगा सकते हैं . 

अच्छी डाइट 

स्किन का ध्यान न सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से रखने की भी ज़रूरत होती है. इसलिए मसालेदार खाने पर कण्ट्रोल करें. हल्का खाना खाएं, डाइट में फ्रूट्स को शामिल करें और हो सके तो घर पर बना ही खाएं और बाहर का खाना अवॉयड करें.

skin careSkin glowValentineValentines Day

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट