Sonakshi Wedding: पूजा के लिए रॉयल ब्लू एथनिक आउटफिट पहनें नज़र आईं सोनाक्षी, एक नज़र डालें उनके लुक पर

Updated : Jun 23, 2024 12:51
|
Editorji News Desk

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी हैं. अपनी शादी के दिन से ठीक पहले, सोनाक्षी और उनके परिवार ने अपने घर पर पूजा रखी. पूजा के  लिए, सोनाक्षी ने एक नॉर्मल एथनिक आउटफिट चुना. चलिए एक नज़र डालते हैं उनके लुक पर. 

रॉयल ब्लू आउटफिट में नज़र आईं सोनाक्षी

शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर प्री-वेडिंग पूजा के लिए सोनाक्षी ने रॉयल ब्लू कुर्ता-पल्लाज़ो चुना. सोनाक्षी ने हैवी आउटफिट्स के बजाय वी-नेकलाइन, फ्लेयर्ड स्लीव्स और लूज़ फिट वाला कुर्ता पहना. साथ ही, उन्होंने इसे मैचिंग पलाज़ो पैंट के साथ कैरी किया. अपने आउटफिट में पॉप-अप एड करने के लिए कुर्ते के साथ मोर के हरे रंग के दुपट्टे के साथ जोड़ा.

मिनिमल मेकअप से किया लुक कंप्लीट

अपने आउटफिट के साथ सोनाक्षी ने मेकअप और एक्सेसरीज़ को मिनिमल रखा, ताकि उनका लुक सिंपल के साथ-साथ एलिगेंट लगे. यह आउटफिट Navvi.in की है और इसकी कीमत ₹ 3,699 है.

कब होगी सोनाक्षी-जहीर की शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे. कहा जा रहा है कि यह रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसके बाद कपल मुंबई के 'बस्तियन' में रिसेप्शन देंगे. 

ये सेलेब्स होंगे शादी में शामिल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में  सलमान खान से लेकर संजय लीला भंसाली तक, इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद होंगे.

यह भी देखें: Shraddha Kapoor फ्लोरल पिंक पैंट सूट में लगीं बेहद खूबसूरत, मॉनसून के लिए परफेक्ट है आउटफिट

Sonakshi Sinha

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट