Turmeric for Skin: स्किन को हेल्दी और हैप्पी रखेगी हल्दी, ऐसे करें स्किन केयर रूटीन में शामिल

Updated : Feb 12, 2022 16:25
|
Editorji News Desk

गोल्डन स्पाइस यानी हल्दी का बखान आयुर्वेद में खूब किया गया है. खाने में स्वाद और रंग बढ़ाने से लेकर इसका इस्तेमाल घरेलू उपचार के तौर पर भी खूब होता है. इसीलिए तो हड्डियों को मजबूत करना हो या इम्युनिटी को बढ़ाना हो, हल्दी वाला दूध हमारी भारतीय संस्कृति से लंबे समय से ट्रेंड में है.

इतना ही नहीं, हल्दी डाइजेशन को बेहतर बनाने और खराब हैगओवर से निपटने में भी मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छी होती है. चलिये जानते हैं हल्दी से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में

यह भी देखें: हल्दी और काली मिर्च एक साथ लेना है खास, जानें क्यों?

स्किन में निखार लाता है

हल्दी काले धब्बों को कम करने और स्किन टोन को हल्का करने में मदद करती है. हल्दी का एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की सेहत को बेहतर बनाने का मददगार है.

स्किन की ग्लो को बढ़ाता है

प्रदूषण, हर रोज़ मेकअप आपके स्किन पर असर डालती है, जिससे आपकी स्किन Dull दिखने लगती है. हल्दी को नियमित इस्तेमाल करने से ये स्किन की नैचुरल ग्लो को वापस लाने में मदद कर सकता है.

डार्क सर्कल को कम करता है

यूंतो डार्क सर्कल कई कारणों से हो सकते है. जैसे की नींद की कमी, स्ट्रेस, सनलाइट में अधिक रहना. हल्दी का पेस्ट लगाने से डार्क सर्कल को कम करने में मदद मिल सकती है. ये स्किन में सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है.

यह भी देखें: हल्दी है बेहद हेल्दी... जानिए इसके गुण

ड्राई स्किन की करता है मरम्मत

ड्राई स्किन आपको Dull दिखाती है, खासकर सर्दियों के महीनों में. नियमित रूप से मॉइश्चराइज़र लगाने के साथ-साथ हल्दी का इस्तेमाल स्किन को नैचुरल तरह से हाइड्रेट करने स्किन को हील करता है. ये स्किन को पोषण देता है, ड्राई और डेड सेल्स को हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है.

मुंहासे को करता है कम

मुंहासों से लड़ने में हल्दी सबसे अच्छे प्राकृतिक तत्वों में से एक है, हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण बैक्टीरिया को मुंहासों से दूर रखने में मदद करते हैं. ये दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है

इन फायदों के बारे में जानकर अब आप ये सोच रहे हैं कि स्किन पर हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें तो

यह भी देखें: हल्दी में हैं गुण अनेक, थायरॉइड में करें ऐसे इस्तेमाल

त्वचा पर हल्दी का उपयोग कैसे करें

हर रोज़ लगाने के लिए आप घर पर ही हल्दी और दूध का झटपट फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच दूध की ज़रूरत होगी. इसे मिलाएं और आपका हल्दी फेस पैक तैयार है. अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें. फिर, इसे ठंडे पानी से धो लें

अगर आप स्किन की रंगत बढ़ाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस पैक को ट्राई करें. एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं. इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 3-4 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें

और भी देखें: एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी के हैं कई फायदे 

(लीडिंग प्रूवेन साइंस ब्यूटी ब्रांड स्किनक्राफ्ट लैब्स के आर एंड डी हेड डॉ. कौस्तव गुहा के इनपुट्स)

Skin glowskin careTurmeric benefitsTurmerichealthy skin

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट