गिरते बालों से हैं परेशान, ट्राई कीजिए लाल प्याज़ का रस और भृंगराज, किसी वरदान से कम नहीं ये नुस्खा

Updated : Jan 06, 2022 12:34
|
Editorji News Desk

कंघी में टूटे बालों को देखना किसी नाइटमेयर से कम नहीं है. अगर आप भी बालों के लगातार झड़ने से परेशान है तो प्याज़ का रस आज़माइये, यकीन मानिये गिरते-टूटे बालों पर ये किसी चमत्कार से कम नहीं है.

प्याज़ के रस में वो पोषक तत्व होता है जो बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल घने और मज़बूत होते हैं.

यह भी देखें: क्या होता है सल्फेट फ्री शैंपू और आपके बालों के लिए क्यों है जरूरी?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि प्याज़ में डायटरी सल्फर होता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है. इसके अलावा प्याज़ के रस का एंटी-माइकोबियल गुण भी स्कैल्प के इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करते हैं.

प्याज़ के रस को आप बालों की जड़ों या स्कैल्प पर लगाए. इसकी गंध को कम करने के लिए आप प्याज़ के रस में कोई भी एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते है. लेकिन, लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें, क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है.

यह भी देखें: बालों की हर समस्या के लिए रामबाण है गुड़हल का तेल, जानिये कैसे करें इसे तैयार

खासकर लाल प्याज़ बालों की ग्रोथ के लिए स्कैल्प में गहराई से काम करता है और भृंगराज बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है. लेकिन ऐसा करने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डायट लेना भी बहुत ज़रूरी है. इससे बालों को बाहर से पोषण मिलने के साथ ही शरीर से भी ताकत मिलेगी. इसके लिए अपने डायट में प्रोटीन, बायोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीज़ों को शामिल करें.

और भी देखें: DIY: बालों को चमकदार बनाने के लिए घर पर बनाएं कंडीशनर 

HairHare Care Tips

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट