Pallu Hack: सिर पर पल्लू नहीं टिकता तो काम आएगा ये कमाल का हैक, शादी सीजन के लिए अभी कर लें नोट

Updated : Nov 27, 2023 14:57
|
Editorji News Desk

Pallu Hack: शादी सीज़न शुरू हो गया है. इस सीजन में शादियां तो होती ही हैं साथ में कई जगहों पर पूजा के कार्यक्रम भी किये जाते हैं. अगर शादी में या किसी पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपको भी सिर पर पल्लू रखना होता है तो आपको पल्लू गिर जाने की समस्या तो अक्सर होती होगी. 

आइये एक ऐसा आसान हैक जानते हैं जिससे आप पल्लू को सिर से सरकने से बचा सकते हैं. इंस्टाग्राम पर यह हैक काफी वायरल हो रहा है. 

कैसे सेट करें सिर पर पल्लू?

  1. सिर पर पल्लू को अच्छे से फिक्स करने के लिए सबसे पहले पल्लु को अपने लेफ्ट शोलडर पर पिन से प्लीट्स बनाकर सेट कर लें.
  2. फिर सिर पर पल्लू लें लेकिन थोड़ा नीचे तक, यानि कि फेस तक पल्लू करें.
  3. अब बॉर्डर को पकड़ कर पीछे की तरफ करें.
  4. अब तीन बॉबी पिन लें और लेफ्ट, राइट और सेंटर में लगाकर पल्लू को सिक्योर करें.
  5. अब पीछे किये हुए पल्लू को आगे की तरफ कर लें.
  6. बस अब आपका पल्लू सरककर कहीं नहीं जाएगा. 

इस तरह से पल्लू सेट करके अब आप चाहें तो कोई काम करें या नाचे, पल्लू नहीं गिरेगा और पूरे फंक्शन में आपको पल्लू की वजह से कोई परेशानी भी नहीं होगी. 

यह भी देखें: Dupatta Drape Hack: लहंगे के ऊपर दुपट्टा सेट करने का स्टाइलिश तरीका, Roshni Chopra ने किया शेयर

Saree

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी