Multani Mitti Facepacks: मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक बनाने का सही तरीका, ज़रूरत के हिसाब से बनाएं फेसपैक

Updated : Oct 06, 2023 10:47
|
Editorji News Desk

Multani Mitti Facepacks: मुल्तानी मिट्टी कई सालों से ब्यूटी के लिए इस्तेमाल होती आ रही है. पहले के समय से ही रानियां मुल्तानी मिट्टी के उबटन और फेसपैक लगाती आ रही हैं.

वैसे तो मुल्तानी मिट्टी अपने आप में भी पूरी होती है और आप सीधा इसके पाउडर का फेसपैक बनाकर भी लगा सकते हैं, लेकिन आप चाहें तो अपनी ज़रूरत के हिसाब से जैसे टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और मुहासे के लिए अलग से फेसपैक भी बना सकते हैं.  

टैनिंग के लिए 

सन टैन कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी पाउडर में टमाटर का जूस डालकर फेसपैक बनाएं. इसे 10 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. टमाटर टैनिंग के लिए बहुत असरदार होता है.  

डार्क स्पॉट्स के लिए 

अगर आपके चेहरे पर मुहासों के निशान रह गए हैं तो मुल्तानी मिट्टी पाउडर में हल्दी और दही मिलाकर फेसपैक बनाएं और इसे 10 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर मसाज करते हुए फेसवॉश कर लें.  

मुहासों के लिए 

अगर आपको मुहासे यानि पिम्पल हो रहे हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी में हल्दी और शहद मिलाकर फेसपैक बनाएं. इसे आप अच्छे से फेसवॉश करने के लिए 15-20  मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर धो लें. 

ग्लो के लिए 

अगर आपका चेहरा डल नज़र आ रहा है तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिक्स करके फेसपैक बनाएं. इससे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा और चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा.  

ड्राई सेंसिटिव स्किन के लिए 

अगर आपकी स्किन काफी बेजान, ड्राई और सेंसिटिव हो रही है तो मुल्तानी मिट्टी पाउडर में दूध मिक्स कर फेसपैक बनाएं और इसे सूखने तक लगाकर रखें और फिर फेसवॉश कर लें. फेसवॉश के बाद अच्छा मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें.

यह भी देखें: Facemask for Dull Skin: बेजान त्वचा पर ग्लो लाने के लिए चावल और दूध का फेसपैक

face pack

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट