Ukraine crisis: टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2021 के दौरान किया सबको इमोशनल, लगाई शांति की गुहार

Updated : Mar 20, 2022 15:30
|
Editorji News Desk

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध से पूरा विश्व आहत है. सामाजिक, राजनैतिक और हर फिल्ड से संबंधित लीडर इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड 2021 के दौरान पूर्व मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह ने यूक्रेन के लिए प्रार्थना की.

बता दें कि 2020 में महामारी के कारण मिस वर्ल्ड स्थगित हो गया था जिसे 2021 में आयोजित किया जाना था. ये समारोह इंडियन स्टैंडर्ड टाइम 17 मार्च 2022 को अमेरिका के प्यूर्टो रिको स्थित सैन जुआन में हुआ.

ये भी देखें: Sarees for summer: कृति सेनन की साड़ी लुक अपनाना है बहुत ही आसान, फॉलो करें इन वेबसाइट्स को

मिस वर्ल्ड 2019 रहीं टोनी एन सिंह ने मंच पर इमोशनल करने वाली स्पीच दी. उनका साथ देते हुए पार्टिसिपेंट्स और ऑर्गनाइज़र्स ने मोमबत्तियां जलाईं. मंच के पीछे स्क्रीन पर शांति के लिए प्रार्थना का बैनर भी लगा हुआ था.

बता दें कि मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने जीता. भारतीय अमेरिकी श्री सैनी फर्स्ट रनर अप और कोटे डी आइवर की ओलिविया येस सेकंड रनर अप रहीं. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 रहीं मानसा वाराणसी ने मिस वर्ल्ड 2021 में भारत को रिप्रेजेंट किया. मानसा टॉप 13 में तो पहुंची लेकिन टॉप 6 फाइनलिस्ट में जगह नहीं बना पाईं.

shree sainMiss Indiaolivia yacePeace and HarmonyUkraine crisisKarolina Bielawska'sspeech2021Miss WorldManasa Varanasitoni ann singh miss world 2021

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट