Miss International Queen: विश्व मंच पर अर्द्धनारीश्वर के अवतार में नज़र आईं नमिता ने भारतीयों का जीता दिल

Updated : Jul 31, 2022 11:03
|
Editorji News Desk

जब बात आती है ब्यूटी कांटेस्ट की तो हमारे दिमाग में घूमती हैं मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स (Miss India, Miss Universe, Miss World) में विजेता बनीं खूबसूरत हसीनाएं. लेकिन इसी के बीच में एक ऐसा ब्यूटी कांटेस्ट भी है जो अपने आप में बेहद खास है मिस इंटरनेशनल क्वीन (Miss International Queen). ये दुनिया का सबसे बड़ा ट्रांसजेंडर वीमेन के लिए ऑर्गेनाइज़ होने वाला ब्यूटी कांटेस्ट है.

ये भी देखें: Pride Month: आखिर जून महीना ही क्यों है प्राइड मंथ, जानिये क्या है इसका इतिहास और रंगीन झंडे का महत्व

2004 से इसे एक थाइलैंड की एक कंपनी Tiffany's Show Pattaya, थाइलैंड के पट्टाया शहर में ऑर्गेनाइज़ करवाती आ रही है. इसका मकसद है लोगों के बीच LGBTQ और ट्रांसजेंडर को लेकर जागरुकता फैलाना. इस साल मिस इंटरनेशनल क्वीन 2022 की थीम Pride Together रखी गई है. बता दें जून के महीने को प्राइड मंथ के तौर पर पूरी दुनिया में सेलिब्रेट भी किया जाता है.

इस साल भारतीयों के लिए मिस इंटरनेशनल क्वीन कांटेस्ट बेहद खास रहने वाला है. भारत को विश्व मंच पर रिप्रजेंट करने वाली नमिता मारिमुथु ने नेशनल कॉस्ट्यूम में भारत की संस्कृति को अर्द्धनारीश्वर रूप में दिखाया. भगवान शिव का ये अवतार महिला पुरुष समानता को दर्शाता है. सोशल मीडिया पर इंडियंस नमिता के इस लुक की बेहद सराहना कर रहे हैं.

नमिता ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन की है. फिलहाल बतौर एक्ट्रेस और मॉडल काम कर रही हैं. तमिलनाडु के चेन्नई से आने वील नमिता कई लोगों के लिए इंस्पीरेशन हैं. वो ट्रांस किड्स और ट्रांस पैरेंट्स को शिक्षा के लिए जागरुक करना चाहती हैं ताकि वे भी बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकें.

देखना ये है कि अलग-अलग देशों से आई 23 सुंदरियों के बीच क्या ये खिताब नमिता अपने नाम कर पाएंगी. फिलहाल लोग 25 जून को आयोजित होने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

Miss International QueenMiss IndiaNamitha MarmuthuMiss universeMiss World

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट