Longest Hair World Record: यूपी के लड़के के हैं दुनिया में सबसे लंबे बाल, दर्ज हुआ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated : Sep 17, 2023 15:44
|
Editorji News Desk

Longest Hair World Record: उत्तर प्रेदश के 15 साल के सिदकदीप सिंह चहल (Sidakdeep Singh Chahal) ने अपने लंबे बालों की वजह से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम कर लिया है. चहल के बालों की लंबाई 146 सेमी यानि 4 फीट 9.5 इंच है. चहल सिख हैं और उन्होंने कभी भी अपने बाल नहीं कटवाएं है. 

चहल हफ्ते में दो बार अपने बाल धोते हैं और हर बार उन्हें बाल धोने, सुखाने और ब्रश करने में कम से कम एक घंटा लगता है. चहल कहते हैं कि अगर मेरी मां की मदद ना करें तो इसमें पूरा दिन लग सकता है. 

यह भी देखें: Guinness World Records: एक अंगूठी में लगाए 50 हज़ार हीरे, भारतीय ज्वेलर के नाम हुआ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

वह आम तौर पर अपने बालों का एक जूड़ा बांधते हैं और इसे पगड़ी (Turban) से ढकते हैं. चहल का परिवार और उनके कई दोस्त सिख हैं, हालांकि, उनमें से किसी के भी बाल उनके जितने लंबे नहीं हैं. 

चहल ने कहा कि जब उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि उनके बालों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है, तो उनमें से कुछ को विश्वास नहीं हुआ: "उन्हें लगा कि मैं उनकी टांग खींच रहा हूं और उन्हें समझाने के लिए सबूत चाहिए था," 

उन्होंने बताया कि बचपन में कभी-कभी उसके दोस्त चिढ़ाते थे, जब वह बाहर अपने बाल सुखा रहा होता था.  वह याद करते हैं, ''मुझे यह पसंद नहीं आता था कि मेरे बालों का मज़ाक उड़ाया जाए.''

चहल ने उस समय खुद से कहा था कि जब वह बड़ा हो जाएगा तो वह बाल कटवा देगा, लेकिन अब वह इसे अपनी पहचान का हिस्सा मानता है. 

यह भी देखें: Guinness World Record: एक हफ्ते से भी कम समय में शख़्स ने घूम लिए 7 अजूबे, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Hair

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट