Lavender Oil: स्किन और बालों के लिए बेस्ट है लैवेंडर ऑयल, एक ही तेल में मिलते हैं इतने फायदे

Updated : Mar 18, 2023 11:21
|
Editorji News Desk

Lavender oil for skin and hair : लैवेंडर के पौधे व फूल (lavender plant and flower) दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं और इनकी खुशबू भी मूड (mood)अच्छा कर देती है. लेकिन लैवेंडर में सिर्फ एक यही ख़ूबी नहीं है बल्कि ये काफी फायदेमंद भी होता है. लैवेंडर ऑयल आपकी स्किन और बालों (skin and hair) को कई फायदे पहुंचा सकता है. 

यह भी देखें: Skincare: Yami Gautam ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज़, किचन की इस चीज़ का करती हैं इस्तेमाल

स्किन के लिए... (Lavender oil for skin)

लैवेंडर में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं. जिससे लैवेंडर ऑयल एक्ने, डार्क स्पॉट्स, स्कार्स और ब्लेमिशिस दूर करने में मदद करता है. इस तेल से ड्राई और इची स्किन में राहत मिलती है. साथ ही अगर स्किन किसी वजह से लाल हो गई है या सूजन आ गई है तो लैवेंडर का तेल मददगार साबित हो सकता है. लैवेंडर ऑयल के एंटीऑक्सीडेंट गुण भी बड़े काम के हैं. इसका रोज़ाना इस्तेमाल झुर्रियों को डीले (delay) कर सकता है. 

यह भी देखें: Skincare: बेबी ऑयल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि आपके लिए भी है ख़ूब फायदेमंद 

बालों के लिए... (Lavender oil for Hair)

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण बालों से डैंडरफ दूर करने में मदद करते हैं. लैवेंडर का तेल सिर में होने वाली जूओं को भी मार सकता है और ये उनसे बचाता भी है.

OilHairskinlavender

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट