Tanning Removal: टैनिंग से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें जया बच्चन का बताया हुआ होममेड पैक

Updated : Apr 17, 2024 12:39
|
Editorji News Desk

हाल ही में जया बच्चन ने अपनी पोती नव्या नंदा के साथ एक पॉडकास्ट सेशन के दौरान होममेड टैनिंग पैक के बारे में बताया. इसके साथ ही, जया बच्चन ने खुलासा किया कि वह टैनिंग हटाने के लिए इस नुस्खे को आजमाया करती थीं. चलिए जानते हैं पैक बनाने का तरीका.

टैन रिमूवल पैक बनाने के लिए सामान

  • मलाई
  • हल्दी 
  • आटा

कैसे करे टैनिंग रिमूव

  • टैन रिमूवल पैक बनाने के लिए मलाई में हल्दी और थोड़ा सा आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और अच्छे से रब कर लें.
  • जब पेस्ट सूख जाए, तब इसे रिमूव कर लें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसे वॉश नहीं करना चाहिए. यह पेस्ट स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा, जिससे डेड स्किन रिमूव हो जाएगा.

मलाई और हल्दी लगाने के फायदे

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो बाजार में मिलने वाली क्रीम के बजाय आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप मलाई और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ग्लोइंग स्किन

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है. यह कंपाउंड एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है. चेहरे पर हल्दी लगाने से स्किन ग्लोइंग नजर आती है. 

एक्ने होंगे कम

ऑयली स्किन पर एक्ने हो जाते हैं. मुंहासे के कारण स्किन पर दाग-धब्बे भी होने लगते हैं. मलाई और हल्दी दोनों में एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो एक्ने बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है.

एंटी-एजिंग

चेहरे पर मलाई और हल्दी लगाने से स्किन एंटी-एजिंग रहती है. यह चेहरे पर मौजूद फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है. इसलिए आप इस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. 

एक्सफोलिएशन

स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब की जरूरत नहीं है. आप चेहरे पर मलाई और हल्दी लगा सकते हैं. मलाई में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक्सफोलिएंट का काम करता है. इससे डेड स्किन रिमूव हो जाती है और पोर्स भी साफ हो जाते हैं. 

सन प्रोटेक्ट

हल्दी में फोटोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को यूवी डैमेज से बचाने का काम करता है.

यह भी देखें: Face Mask: टैनिंग और सन बर्न ने खड़ी कर दी मुश्किलें? गर्मी के लिए बेस्ट हैं ये 5 फेस मास्क

tanning

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट