Mr. & Mrs. Mahi: क्रिकेट बॉल से सजी ड्रेस पहने नज़र आईं Janhvi Kapoor, देखें कैसा था उनका लुक

Updated : May 10, 2024 17:53
|
Editorji News Desk

Janhvi Kapoor Cricket Balls Dress: जान्हवी की फैशन चॉइस कभी भी हेडलाइन्स में आने से नहीं चूकतीं और यह फिर से साबित तब हुआ जब मिस्टर एंड मिसेज माही एक्टर को एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान को-एक्टर राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) के साथ कटआउट ड्रेस (Cutout Dress) पहने देखा गया. 

इस ड्रेस में जो खास है वो है इसके बैक पर लगी हुई क्रिकेट की बॉल्स (Cricket Balls). एक्टर ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा था और हाई स्टिलेटो हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया.

क्रिकेट पर बेस्ड है 'मिस्टर एंड मिसेज माही'  

कहा जा रहा है कि फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कहानी टीम इंडिया के विश्वकप विजेता पूर्व स्टार कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बेस्ड है. फिल्म रूही के बाद एक बार फिर जान्हवी कपूर और राजकुमार राव स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं.

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा जान्हवी की झोली में कई फिल्में हैं, जिसमें से एक फिल्म 'देवरा पार्ट 1' से वह टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में जाह्नवी साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल में होंगी. सिवा कोराताला के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में होंगे और फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है.

यह भी देखें: Ranveer Singh ने पहनी सैटिन की ड्रेस पर हाई हील्स, वीडियो छा गया सोशल मीडिया पर
 

Janhvi Kapoor

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट