Tanning Removal: टैनिंग रिमूव करने के लिए ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

Updated : Mar 29, 2024 15:04
|
Editorji News Desk

गर्मी के मौसम में टैनिंग होने लगती हैं. टैनिंग रिमूव करने के लिए आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है. स्किन के लिए एलोवेरा जेल बेहद फायदेमंद होता है. यह स्किन को हेल्दी रखने से लेकर मॉइश्चराइज़ करने में मदद करता है. टैनिंग रिमूव करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं एलोवेरा जेल से टैनिंग रिमूव करने करने का आसान तरीका.

एलोवेरा जेल ही क्यों?

एलोवेरा जेल में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, जिसके इस्तेमाल से स्किन फ्रेश नजर आती है. साथ ही, एलोवेरा जेल स्किन लाइटनिंग में भी मदद करता है. इसके अलावा, नींबू  का रस ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है, जिससे दाग-धब्बे कम हो सकते हैं. वहीं, शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है. 

एलोवेरा जेल से कैसे करें टैनिंग रिमूव?

  • टैनिंग रिमूव करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें.
  • अब एलोवेरा जेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल दें. 
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • अपना फेस वॉश कर लें, ताकि चेहरे पर मौजूद गंदगी हट जाए.
  • अब एक साफ ब्रश से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रब करें. 
  • करीब 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • टैनिंग से बचने के लिए चेहरे और बॉडी पर सनस्क्रीन लगाएं. सनस्क्रीन लगाने से स्किन डैमेज नहीं होती है. बाहर निकलने से करीब आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगाएं.
  • जब भी आप बाहर धूप में जाएं, तो अपनी पूरी बॉडी को कवर जरूर करें. स्कार्फ से फेस कवर करें. फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने की कोशिश करें. 
  • अपने साथ छाता जरूर लेकर जाएं, ताकि आप धूप से बच सकें. 

यह भी देखें: Coffee Scrub: कॉफी में इन 5 चीज़ों को मिलाकर करें स्क्रब, स्किन को मिलेगा जबरदस्त ग्लो

tanning

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट