Laundry Hack: कॉटन के कपड़े को धोने से हर बार निकलता है रंग तो ये हैक आजमाएं, दूर होगी परेशानी

Updated : Jun 14, 2024 16:18
|
Editorji News Desk

गर्मियों में कॉटन के कपड़े पहने जाते हैं, क्योंकि कॉटन का कपड़ा पसीने को आसानी से सोख लेता है. साथ ही, इस कपड़े में हवा भी आसानी से पास हो जाती है, लेकिन कुछ कॉटन के कपड़े को धोते वक्त हर बार रंग निकलता है. लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए एक हैक लेकर आए हैं.

ये हैक आजमाएं

कॉटने के कपड़े को फेड होने से बचाने के लिए पानी में नमक डालकर इसे अच्छे से मिला लें. अब कॉटन के कपड़े को इस पानी में  2-3 घंटे तक भिगोकर रख दें. नमक से रंग पक्का हो जाएगा, जिससे बार-बार धोने के बाद आपके फेवरेट कपड़े से रंग नहीं हटेगा. 

गर्मी में कॉटन के कपड़े पहनने के फायदे

गर्मी से बचने के लिए कपड़े के फैब्रिक का खास ध्यान रखें. गर्मी के मौसम में ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो टाइट न हो. साथ ही, जिन्हें पहन आप कंफर्टेबल फील करें. कॉटन के कपड़े पहनने से कई फायदे मिलते हैं. 

कंफर्टेबल कपड़ा

कॉटन के कपड़ा का मुलायम होता है. इसलिए इसे पहनने में आसानी होती है. गर्मियों में टाइट या चुभने वाले कपड़े पहनने से बचना चाहिए और कॉटन इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है.

कम आएगी पसीने की बदबू

कॉटन का कपड़ा आसानी से पसीना सोख लेता है. साथ ही, इसमें हवा भी पास हो जाती है, जिससे इस कपड़े में पसीने की बदबू कम आती है. इसलिए गर्मी के मौसम में कॉटन के कपड़े पहनें.

धोने में आसान

कॉटन के कपड़े धोने और साफ करने में आसान होते हैं. इन्हें नॉर्मल मशीन वॉश या हाथ से धोकर साफ किया जा सकता है.

एनवायरमेंट फ्रेंडली

कॉटन नैचुरल फैब्रिक है और बायोडिग्रेडेबल भी होता है, जिससे यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं है. इसके अलावा, कॉटन के कपड़े बनाने के प्रोससे में हार्मफुल केमिकल का यूज कम होता है. 

यह भी देखें: Fabric Knowledge: जानें कॉटन या लिनन, कौन-सा कपड़ा है पहनने के लिए कंफर्टेबल

Hacks

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट