Wet Hair Mistakes: बाल गीले हों तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, एक्सपर्ट ने शेयर की कुछ हेयर केयर टिप्स

Updated : Mar 31, 2023 18:21
|
Editorji News Desk

क्या आप जानते हैं कि गीले बाल ज़्यादा कमज़ोर होते हैं? हममें से ज़्यादातर लोग हेयर केयर को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन शुक्र है कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ ने हाल ही में बालों की देखभाल के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं. आइये जानते हैं.

यह भी देखें: Summer Hair Care: गर्मियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • गीले बालों के साथ सोने से बचें, तकिए के कवर पर गीले बाल रगड़ने से बाल ज़्यादा उलझ जाते हैं जिससे बालों के टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है.
  •  ध्यान रखें कि आप ड्रायर को अपने बालों से 15 सेंटीमीटर दूर रखें. ड्रायर को बालों के पास रखने से उनके टूटने का ख़तरा बढ़ जाता है.
  • याद रखें कि अपने बालों को ऊपर से नीचे की तरफ ब्लो ड्राई करें. इससे आपके बाल कम उलझेंगे.
  • गीले बालों पर कर्लर और स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल ना करें. ध्यान दें कि उनका इस्तेमाल करने से पहले आपके बाल पूरी तरह से सूखे हों.
  •  गीले बालों में स्लीक जूड़ा बांधने से बचें. अगर आप अपने बालों को अपने चेहरे से दूर रखना चाहती हैं तो क्लिप का इस्तेमाल करें.
  • गीले बालों में हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें और जेंट्ली यानि आराम से कंघी करें.  

यह भी देखें: Hair Oil for Split Ends: दोमुंहे बालों से छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 तेल, करना होगा रेगुलर इस्तेमाल

haircare

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट