Pimples Causes: चेहरे पर हो जाती है पिंपल्स की बौछार तो कुछ भी लगाने से पहले जान लें इसके कारण

Updated : May 31, 2024 18:32
|
Editorji News Desk

Pimples Causes: अगर आपके फेस पर भी हर दूसरे-तीसरे दिन पिंपल (Pimples) आ जाता है और आफ समझते हैं कि ये धूल और मिट्टी की वजह से हो रहे हैं तो ऐसा जरूरी नहीं है. धूल मिट्टी के अलावा भी पिंपल होने की कई वजह हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल इमबैलेंस की वजह से पिंपल्स होते हैं, खासकर टीनएज में, पीरियड्स, और प्रेग्नेंसी के दौरान पिंपल्स हो सकते हैं.

ऑयली स्किन

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ज्यादा ऑयल पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे पिंपल्स होते हैं. 

खराब डायट

जंक फूड, चीनी, और डेयरी प्रोडक्ट पिंपल्स बढ़ा सकते हैं. हेल्दी डायट न लेना भी स्किन की समस्याएं बढ़ा सकता है.

स्ट्रेस

ज्यादा स्ट्रेस लेना हार्मोनल इम्बैलेंस का कारण बनता है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं. 

हाइजीन मेंटेन न करना

चेहरा अच्छी तरह न धोना, मेकअप न हटाना, और गंदे तकियों पर सोना पिंपल्स को बढ़ा सकता है.

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स

कुछ मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

हेल्थ समस्याएं

पाचन तंत्र की समस्याएं, PCOS, और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी पिंपल्स का कारण हो सकते हैं.

स्मोकिंग

धूम्रपान स्किन की सेहत को नुकसान पहुंचाता है और पिंपल्स को बढ़ा सकता है.

पिंपल्स से बचने के उपाय

सही डायट लें: ताजे फल और सब्जियां खाएं और जंक फूड से बचें.

चेहरा साफ रखें: दिन में दो बार चेहरे को अच्छे से धोएं.

स्ट्रेस कम करें: योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें.

सही प्रोडक्ट्स का चुनाव करें: ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. 

पर्याप्त पानी पिएं: हाइड्रेटेड रहें, जिससे स्किन हेल्दी रहती है.

यह भी देखें: De Tan: टैनिंग रिमूव करने के लिए नहीं पड़ेगी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत, घर पर ही बनाएं डी टैन साबुन
 

pimples

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट