Farmer Durga Puja Pandal: किसानों की कहानी दर्शाता है ये खूबसूरत पंडाल, लाखों रुपये किये गए खर्च

Updated : Oct 12, 2023 14:00
|
Editorji News Desk

Farmer Durga Puja Pandal: पश्चिम बंगाल (West Bangal) में दुर्गा पूजा की तैयरारियां शुरू हो गई है. इसी बीच कोलकाता (Kolkata) में एक पंडाल को किसानों की थीम (Farmer's Rights) पर बनाया गया है. 'पिकनिक गार्डन 39 पल्ली दुर्गा पूजा समिति' के इस साल के दुर्गा पूजा पंडाल की थीम (Pandal Theme) किसानों का अधिकार है. पूजा पंडाल में किसानों की कहानी और उनकी चुनौतियों को दर्शाने की कोशिश की गई है. 

यह पंडाल किसानों के दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से बनाया गया है. इस पंडाल को बनाने में करीब दो से ढाई महीने का समय लगा, जिसे 30 से 35 कारीगरों ने मिलकर बनाया है. इस पंडाल का बजट लगभग 15 लाख रुपये है. 

इस पूजा पंडाल की थीम के ज़रिए किसानों के जीवन से जुड़े हर मुद्दे को समाज के सामने लाने और उन्हें और सशक्त बनाने की कोशिश की गई है. 

पिकनिक गार्डन की 39 पल्ली दुर्गा पूजा समिति के सचिव रचित सिंह ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि हमारे किसानों के अधिकार और कल्याण हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. 

यह भी देखें: Kolkata Durga Puja Tram: कोलकाता ट्रैमवेज़ मना रहा है 150वीं सालगिरह, पूजा स्पेशल ट्रैम की शुरूआत की
 

Durga Puja

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट