Durga Puja 2023: भारत के गौरव पर बनाया दुर्गा पूजा पंडाल, चंद्रयान-3 रखी गई इस साल की थीम

Updated : Oct 19, 2023 13:18
|
Editorji News Desk

Chandrayaan-3 Pandal: इस साल भारत की जिस सफलता के खूब चर्चे हुए, वो है चंद्रयान. अब दुर्गा पूजा के लिए चंद्रयान की थीम पर पंडाल बनाया गया है. बीरभूम के रामपुरहाट चांदमारी रेज़िडेंशियल क्लब की इस साल की थीम चंद्रयान-3 है.

अगर आप अंदर जाएंगे तो आपको चांद के साथ-साथ बाकी ग्रह भी दिखाई देंगे,जो अपनी-अपनी कक्षाओं में घूम रहे हैं. हूबहू चंद्रयान 3 की तरह ही इस पंडाल को बनाने में लगभग चार से पांच लाख रुपये का खर्चा आया है.

कई जगह बनाए गए चंद्रयान-3 पंडाल

बता दें कि सिर्फ बीरभूम ही नहीं बल्कि राज्य के दो-तीन अन्य पूजा मंडपों की भी इस साल की थीम चंद्रयान-3 है. इसके अलावा  झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में दुर्गा पूजा बीएसएल प्रबंधन के द्वारा आयोजित की जाती है. इस बार यहां के पंडाल में भी चंद्रयान-3 का स्वरूप देखने को मिल रहा है. 

इतना ही नहीं धनबाद ISM में भी चंद्रयान मॉडल पर दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है. जिसका उद्धाटन करने के लिए ISRO से वैज्ञानिक आए थे. इस साल चंद्रयान की थीम पर सिर्फ दुर्गा पूजा पर ही नहीं बल्कि इससे पहले गणेश जी के पंडाल भी बनाए गए थे. 

यह भी देखें: Durga Puja 2023: फुचका थीम वाले पूजा पंडाल में कीजिए मां दुर्गा के दर्शन, जानिये कहां तैयार हुआ अनूठा पंड

Durga Puja

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट