Best Popcorn: कौन से पॉपकॉर्न होते हैं बेहतर? माइक्रोवेव या आर्गेनिक पॉपकॉर्न

Updated : Jun 16, 2023 15:38
|
Editorji News Desk

Best Popcorn: जब हम कंफर्ट वाले मूड में होते हैं तब हम पॉपकॉर्न को याद ज़रूर करते हैं चाहे फिर वो आराम से मूवी देखते वक़्त हो या फिर सोफे पर चिल करते वक़्त. लेकिन पॉपकॉर्न भी कई तरह के होते हैं जैसे कि माइक्रोवेव पॉपकॉर्न और आर्गेनिक पॉपकॉर्न.

एक्सपर्ट का ऐसा मानना है कि माइक्रोवेव (microwave) पॉपकॉर्न सेहत के लिए सही नहीं होते हैं क्योंकि ये जिस बैग में पैक होकर आते हैं उसमें अंदर की ओर साइड्स में PFAS (poly-fluoroalkyl substances) केमिकल लगाया जाता है ताकि बैग पॉपकॉर्न के ऑयल को अब्सॉर्ब ना करे.  

यह भी देखें: Kitchen Hacks: मास्टर शेफ पंकज का हैक बचाएगा आपका समय, ऐसे करें माइक्रोवेव साफ़ 

PFAS एक ग्रीसी केमिकल है जिससे कैंसर और इनफर्टिलिटी जैसी कई सीरियस लॉन्ग टर्म हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इसी कारण से एक्सपर्ट आर्गेनिक पॉपकॉर्न इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं जिन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.   

घर पर पॉपकॉर्न बनाना भी बहुत आसान होता है बस अपनी पसंद का ऑयल लें और उसको पैन में गर्म करें आप चाहें तो बटर भी ले सकते हैं. इसके बाद सूखे कॉर्न को पैन में डालकर किसी लिड/ढक्कन से कवर कर दें. इस लिड को लगभग 2-3 मिनट बाद हटा दें जब पॉपकॉर्न की बनने की आवाज़ आना बंद हो जाए.   

Popcorn recipe

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट