Punjab: मांगे पूरी होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा- किसान नेता पंढेर 

Updated : Mar 21, 2024 19:18
|
Editorji News Desk

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब और हरियाणा के दो बॉर्डर पर डेरा डाले किसान अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे. 

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मुक्ति मोर्चा फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगें मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं.

पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी को सुरक्षा बलों द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद से शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. 

पंधेर ने कहा, ‘‘जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, यह (हमारा प्रदर्शन) शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।’’

किसान नेता ने कहा कि इस प्रदर्शन का आदर्श आचार संहिता से कोई लेना-देना नहीं है जो आम चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई है। उन्होंने कहा कि हम किसानों और कृषि मजदूरों से संबंधित अपने एजेंडे को लोगों के सामने रख रहे हैं।

इस बीच, शंभू और खनौरी सीमा पर अवरोधक लगाये जाने के साथ-साथ हरियाणा के सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

पंधेर ने उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने की अनुमति नहीं देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया, ‘‘हमें अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, किसान अपने घरों से पंखे और अन्य वस्तुएं सीमा पर ला रहे हैं।

पंधेर ने बताया कि अमृतसर, जंडियाला और ब्यास से किसानों और कृषि मजदूरों के कई समूह सीमाओं के लिए रवाना हुए हैं।

किसानों ने 13 फरवरी को अपना मार्च शुरू किया था लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया, जिसके चलते हरियाणा-पंजाब सीमा पर शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर झड़पें हुई थीं

 

 

Farmer Protest

Recommended For You

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?

editorji | भारत

NEET Re-Exam: चंडीगढ़ में दो छात्रों के लिए सेंटर बना, दोनों नहीं आए...इन सेंटरों पर छात्र रहे नदारद

editorji | भारत

Khalistani Amritpal Singh की बढ़ी मुश्किलें, 1 साल के लिए बढ़ाया गया NSA

editorji | भारत

Kangana Ranaut Slap Case: 'CISF कांस्टेबल नाराज थी...', कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर बोले भगवंत मान

editorji | भारत

Ravneet Singh Bittu अचानक गाड़ी छोड़ दौड़ने लगे दिल्ली की सड़कों पर, जाने क्यों?