UP News: कानपुर में मां-बेटी की मौत पर योगी की मंत्री का छलका दर्द, कहा-महिला कल्याण में मेरा होना बेकार

Updated : Feb 17, 2023 06:52
|
Editorji News Desk

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशासन की बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान मां और बेटी की जिंदा जलने से मौत को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर बना हुआ है, वहीं प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, उन्होंने कहा कि मेरे लिए महिला कल्याण में होना बेकार है. प्रतिभा शुक्ला ने आगे कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. मैं क्षेत्र से विधायक हूं और हमारे यहां ऐसी घटना हो रही है. उन्होंने कहा कि हम बेटी को ही नहीं बचा पा रहे हैं, मां को नहीं बचा पा रहे हैं. तो मेरा महिला कल्याण में होना बेकार है.

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में मां-बेटी के आत्मदाह के मामले ने एक्शन में सरकार, लेखपाल निलंबित, 23 पर FIR दर्ज

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रशासन और पुलिस अफसरों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमारे यहां लेखपाल को लेकर बहुत शिकायतें आ रही थीं कि वो बहुत पैसा वसूलता है और लोगों को परेशान करता है. योगी की मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने लेखपाल को लेकर शिकायत की थी. साथ ही उसे हटाने के लिए भी कहा था.

UP NewsYogi Adityanath governmentUttar PardeshKanpur News

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?