शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन करके शिवसेना ने अपने 25 साल बर्बाद कर दिए. ठाकरे के मुताबिक बीजेपी ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया था क्योंकि वह हिंदुत्व (Hindutva) के सहारे सत्ता चाहती थी. लेकिन, शिवसेना ने कभी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया.
NCP- कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रहे ठाकरे ने ये बातें बाला साहेब ठाकरे की 96वीं जयंती (Balasaheb's birth anniversary) पर आयोजित वर्चुअल रैली में कही. शिवसैनिकों से ठाकरे ने कहा कि बीजेपी का अवसरवादी हिंदुत्व सिर्फ सत्ता के लिए हैं. शिवसेना ने बीजेपी को छोड़ा है हिंदुत्व को नहीं.
ये भी पढ़ें: Weather Update: पूरे महीने जारी रहेगी कंपकंपी, दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड
ठाकरे ने कहा कि हमने भाजपा को उनकी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तहे दिल से समर्थन किया. हमारे बीच बात यह थी कि वे राष्ट्रीय स्तर पर होंगे जबकि हम महाराष्ट्र में नेतृत्व करेंगे. ठाकरे ने 2019 के चुनावों के बाद कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि हमारे साथ विश्वासघात किया गया है और हमारे घर में हमें खत्म करने का प्रयास किया गया। इसलिए हमें पलटवार करना पड़ा.