आप विधायक गुरुप्रीत सिंह बनावाली के बाद अब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) को भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Moosewala) के गांव मूसा में विरोध का सामना करना पड़ा.
हालांकि, यहां पहले से ही सिक्योरिटी (Tight Security) के कड़े इंतजाम और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. जिन्होंने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया और टाइट सिक्योरिटी के बीच सीएम मान ने सिद्धूवाला के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान सीएम मान ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा जताया.
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का परिवार केंद्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच करवाने की मांग कर रहा है. परिवार का आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी राजनीतिक मकसद के तहत कम की गई थी. मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के अगले दिन ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद से चौतरफा घिरी मान सरकार को 'जन आक्रोश' का सामना करना पड़ रहा है.