On This Day in History 25 July: आज ही के दिन जन्मा था पहला टेस्ट ट्यूब बेबी, जानिए और और क्या है खास... ?

Updated : Jul 25, 2023 06:08
|
Prashant Sharma

Today History: आज का दिन विज्ञान की खास उपलब्धि के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है. आज ही के दिन 25 जुलाई, 1978 को दुनिया का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा हुआ था और ये तकनीक दुनियाभर के उन कपल्स के लिए वरदान साबित हुई, जो निसंतान होकर दुखी थे. इस तकनीक के बाद हजारों महिलाएं गर्भ धारण कर रही हैं. इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में आईवीएफ तकनीक के जन्में बच्चे का नाम लुई ब्राउन था, जिसका वजन लगभग ढाई किलोग्राम था. 25 जुलाई को वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे के रूप में मनाया जाता है. वहीं आपको जानकर ये खुशी होगी कि भारत के पहली टेस्ट ट्यूब बेबी दुर्गा कनुप्रिया अग्रवाल का जन्म 67 दिन बाद 3 अक्टूबर 1978 को कलकत्ता में हुआ था और वो दुनिया की दूसरी टेस्ट ट्यूब बेबी भी थीं. 

आज के दिन का इतिहास इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी से भी जुड़ा हुआ है. इटली पर दो दशक से भी ज्यादा समय तक राज करने वाले मुसोलिनी ने 25 जुलाई, 1943 को सत्ता छोड़ी थी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया था. वहीं, सत्ता से हटने के बाद 28 अप्रैल 1945 को उन्हें पक्षपातियों के एक फायरिंग दस्ते द्वारा मार दिया गया था. इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या दुनिया भर में विवाद का विषय रही है. 

आज का दिन भारत के इतिहास के लिए भी अहम है. आज ही दिन पहली बार देश में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसे कलकत्ता में कराया गया था. 

देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं, इस प्रकार हैं... 

25 जुलाई का इतिहास 

1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता का कलकत्ता में आयोजित.

1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन.

1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया.

1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया.

1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए.

1978 : दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म.

1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त.

2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे.

2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

यहां भी क्लिक करें: Couples: सोशल मीडिया पर खुश दिखने वाले कपल्स असल में पर्फेक्ट कपल हैं या नहीं, स्टडी ने किया खुलासा

 

Today History

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?