World Air Quality Report 2023: वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 द्वारा शहर को सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किए जाने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा. सक्सेना ने कहा कि दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा मिलना राष्ट्रीय शर्म की बात है.
वीके सक्सेना ने कहा कि यह केजरीवाल के नौ साल के शासन का रिपोर्ट कार्ड है. उन्होंने कहा कि 'आप' का दिल्ली मॉडल धुंध की चादर में डूबा हुआ है.
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कोई समाधान नहीं निकालते हैं तो वह दिल्ली के लोगों के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए संवैधानिक रूप से बाध्य होंगे और मूक दर्शक बनकर नहीं खड़े रहेंगे.