Maharashtra Political: एनसीपी नेता अजित पवार एक बार फिर बागी तेवर दिखाते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री (deputy chief minister) बन गए हैं. अजित पवार के साथ पार्टी के करीब 18 विधायक साथ गए हैं. उनके इस बगावती कदम से एनसीपी (NCP) समर्थक खासा नाराज हैं. रविवार को शरद पवार (Sharad Pawar) के समर्थकों ने शिंदे सरकार में शामिल हुए पार्टी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पोस्टरों पर काली स्याही पोती (black ink granddaughter).
बता दें कि रविवार को शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने राज्य के शिंदे सरकार के साथ साथ कुल 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. वहीं माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी केंद्र में मोदी सरकार में शामिल हो सकते है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के कट्टर समर्थक माने जाने वाले छगन भुजबल और दिलीप वाल्से पाटिल का रविवार को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे पहले राकांपा में टूट के बाद अजित पवार ने एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि वाल्से पाटिल व भुजबल समेत आठ अन्य नेताओं को मंत्री बनाया गया.
हाल में जब अजित पवार ने कहा था कि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटकर संगठन में भूमिका निभाना चाहते हैं, तो ओबीसी नेता भुजबल के पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनने की अटकलें तेज हो गई थीं.