महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शरद पवार से अजित पवार ने मुलाकात की है. मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में रविवार को शरद पवार से मिलने वालों में महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अदिती तटकरे, हसन मुश्रीफ, दिलीप वाल्से पाटिल और धनंजय पांडेय भी शामिल रहे.
बता दें कि इन नेताओं ने हाल ही में शरद पवार का साथ छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गये थे. बैठक को लेकर NCP-शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल का कहना है कि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया और उन्होंने मुझसे जल्द वाई.बी. चव्हाण केंद्र पहुंचने को कहा. मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं?
Delhi Flood: CM केजरीवाल ने किया राहत शिविरों का दौरा, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ नारेबाजी