Maharashtra NCP Crisis: NCP के लिए 5 जुलाई का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है. दरअसल अजित और शरद पवार (Ajit Pawar and Sharad Pawar) खेमा शक्ति प्रदर्शन करेगा. इन दोनों गुटों की बुधवार यानी आज अहम बैठक है. पार्टी के बड़ी नेता और अजित पवार के चाचा शरद पवार ने दोपहर 1 बजे वाई.बी. चव्हाण केंद्र में सभी विधायकों, सांसदों (MLA, MP) और जिले से लेकर तालुका स्तर तक सभी रैंक और इकाइयों के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सुबह 11 बजे बांद्रा के एमईटी कॉलेज में पार्टी विधायकों और सांसदों से मिलेंगे.
मंगलवार को अजित पवार ने बैठक के लिए व्हिप जारी किया था. इससे पहले शरद पवार गुट की होने वाली बैठक से पहले पार्टी के चीफ व्हिप जितेंद्र आव्हाड ने व्हिप जारी किया था.