Political Update 18 March: आज यानी 18 मार्च का राजनीतिक अपडेट आपको दे देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु का दौरा करेंगे. कोयंबटूर में पीएम का रोड शो भी होगा. जिसे पहले पुलिस ने परमिशन नहीं दी थी.
CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेश होंगे. ये मामला 38 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है.
हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज सुनवाई होगी, दरअसल, स्पीकर ने इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था.
ये भी पढ़ें: 'EVM के बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते', 'INDIA' गठबंधन की रैली में BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी