Dimple Yadav on No Confidence Motion: मणिपुर (Manipur) की घटना को लेकर संसद का माहौल गरम है. तमाम विपक्षी दल सरकार से इस मुददे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद डिंपल यावद (Dimple Yadav) ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
मणिपुर की घटना को नजरअंदाज करने का आरोप
उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत बड़ी घटना है लेकिन सरकार इसे नज़रअंदाज़ कर रही है. विपक्ष की बस यही मांग है कि इसपर सदन में चर्चा हो... लोगों को इसपर अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए. सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Live-in Relationships: BJP सांसद अजय सिंह ने की लिव-इन रिलेशनशिप पर बैन की मांग, राज्यसभा में दिया बयान
बता दें कि मणिपुर की घटना विपक्ष संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर चुका है. गौरलतब है कि मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करवाई गई थी.
19 जुलाई को वायरल हुआ था वीडियो
जिसका वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था. वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है. वहीं, विपक्ष इस मुददे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है.