केंद्र की आर्थिक नीतियों पर कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Congress Spokesperson Gourav Vallabh) ने सवाल उठाए हैं. गौरव वल्लभ ने कहा कि मौजूदा वक्त में देश पर कर्ज (Debt on Country) 55 लाख रुपये से बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो केंद्र की आर्थिक नीतियों की पोल खोलता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Narendra Modi) के सत्ता में आने के बाद से देश के कर्ज में पौने तीन गुना का इजाफा हुआ.
वल्लभ बोले कि नौ सालों में प्रति व्यक्ति कर्ज जो कि एक लाख नौ हजार रुपये था, उसमें 66 हजार रुपये की बढ़त हुई है. बकौल वल्लभ, देश में आम आदमी परेशानियों का सामना कर रहा है वहीं केंद्र सरकार कुछ गिने-चुने खरबपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी है.