कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शांतिवन पहुंच कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, 'भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.'
खड़गे ने लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया.
Election Commission ने राजनीतिक दलों से मांगी इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले चंदे की जानकारी