Budget Session: सदन में 56 हजार की शॉल ओढ़कर आए मल्लिकार्जुन खड़गे! सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Updated : Feb 11, 2023 12:52
|
Editorji News Desk

संसद बजट सत्र के दौरान बुधवार को पीएम मोदी की  प्लास्टिक की बोतलों को री-सायकल कर बनी जैकेट काफी चर्चा में रही. पीएम की इस जैकेट की तमाम खुबियां बताई गई. इस दौरान एक और शख्स का परिधान भी वायरल हो रहा है. वो हैं कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे. अक्सर धोती कुर्ता और नेहरू जैकेट जैसी पोशाक में नजर आने वाले खड़गे उस दिन एक खास शॉल पहन कर संसद पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष का यह शॉल लूई वीटॉन कंपनी का है. जिसकी कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई जा रही है. खास बात यह कि इस दौरान खड़गे ने पीएम मोदी के सामने अडानी समूह के मुद्दे पर जांच को लेकर अपनी बात रखी और गरीबों का हवाला दिया. इसे लेकर बीजेपी ने उनपर पलटवार किया है. 

हालांकि सदन में मौजूद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तुरंत खड़गे की शॉल को लेकर सवाल कर दिया. उन्होंने ने पूछा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि खड़गे जी ने जो शॉल लूई वीटॉन का शॉल पहना है वह कहां से आया?, किसने इसके पैसे दिए? और यह शॉल कितने का है? इस बीच सोशल मीडिया पर भी पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष पर सवाल खड़ा किया है. पूनावाला ने दावा किया कि खड़गे का मफलर लूई विटॉन का है और इसकी कीमत 56 हजार रुपये है. उन्होंने लिखा कि टेस्ट अपना अपना, मेसेज अपना अपना.

Congress PresidentBudget SessionSocial MediaMallikarjun Khargeviral video

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?